You are currently viewing उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मान.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात की

उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मान.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात की

रायपुर। उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों ने अध्यक्ष श्री अश्विन गर्ग के नेतृत्व में मंगलवार 26 दिसंबर को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से भेंट कर उन्हें मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी। माननीय मुख्यमंत्री महोदय से छ.ग के औद्योगिक परिदृश्य एवं विकास पर चर्चा की गई। अश्विन गर्ग जी ने कहा आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में छ.ग. के एमएसएमई उद्योगों को एक नई गति एवं ऊर्जा मिलेगी एवं हमारे प्रदेश में औद्योगिक क्रांति का संचार होगा। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग हित के लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे।

कार्यकारिणी सदस्यों में अध्यक्ष श्री अश्विन गर्ग, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार राठी, पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद केजरीवाल, सहसचिव श्री नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री विवेक अरोरा एवं प्रदीप जैन उपस्थित थे।