रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज गया है। वहीं भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी हैं। जारी सूची में कुल 64 प्रत्याशियों का नाम शामिल है। भाजपा ने 15 पूर्व मंत्री और 3 सांसद को टिकट दिया है। इस सूची से पहले भाजपा ने 21 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। रायपुर उत्तर से पुरन्दर मिश्रा, रायपुर पश्चिम राजेश मूणत, रायपुर ग्रामीण से मोतीलाल साहू, रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल। वहीँ आरंग से गुरु खुशवंत सिंह को मौका दिया गया है।
बीते दिनों गुरु खुशवंत को प्रत्याशी बनाने पर आरंग के लोगों ने रायपुर प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया था।
सांसद रेणुका सिंह भरतपुर-सोनहत सीट से और गोमती साय को पत्थलगांव विधानसभा सीट से टिकट दी गई है। वहीं सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी सीट से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी अब तक 85 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सिर्फ 5 सीटों पर प्रत्याशी के नाम बाकी है। साजा सीट से ईश्वर साहू को टिकट दिया गया है। ईश्वर साहू बिरनपुर हिंसा के पीड़ित हैं जिन्होंने अपना बेटा खोया है। वहीं गुरु खुशवंत सिंह को बीजेपी आरंग से चुनाव मैदान में उतार रही है। साजा सीट से ईश्वर साहू को टिकट दिया गया है। ईश्वर साहू बिरनपुर हिंसा के पीड़ित हैं जिन्होंने अपना बेटा खोया है।