रायपुर। रायपुर दक्षिण से उपचुनाव के लिए सुनील सोनी का नाम तय कर दिया है। यानि भाजपा ने सुनील सोनी को टिकट दे दिया है।आपको बता दें सुनील सोनी पहले भी रायपुर के सांसद रहे हैं। अब वह विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएंगे। रायपुर दक्षिण विधानसभा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद विधायक नहीं था। जहां अब उपचुनाव होना है। सुनील सोनी रायपुर के सांसद और महापौर रह चुके हैं। भाजपा से छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण से सुनील सोनी को टिकट दिया गया है।
बृजमोहन के खास सुनील को मिला रायपुर दक्षिण से उप चुनाव लड़ने का भाजपा पास
- Post author:uvrnews
- Post published:October 20, 2024
- Post category:चुनावी-समाचार / प्रदेश