You are currently viewing मोदी कैबिनेट में विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किनके पास कौन सा विभाग

मोदी कैबिनेट में विभागों का हुआ बंटवारा, जानिए किनके पास कौन सा विभाग

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक समाप्त हुई. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कई मंत्रियों के विभागों को दोहराया गया है. जबकि कुछ के मंत्रालय बदले गए हैं. मोदी 3.0 कैबिनेट में शामिल कुल कैबिनेट मंत्रियों में 25 बीजेपी के हैं. 5 मंत्री पद सहयोगी पार्टियों को दिए गए हैं. स्वतंत्र प्रभार के साथ 5 सांसदों को राज्य मंत्री बनाया गया है. बाकी बचे मंत्रालय प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पास रखे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग अपने पास रखे हैं. इसके साथ ही सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और ऐसे सभी विभाग जो किसी मंत्री को अलॉट नहीं किए गए हैं… सभी प्रधानमंत्री के पास रहेंगे.

बता दें कि रविवार को पीएम मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं.

प्रदेश के तोखन साहू बने आवास और शहरी विकास राज्यमंत्री बनाए गए


छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सांसद तोखन साहू को मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय में जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास ये मंत्रालय है। केंद्र में राज्य मंत्री बनने वाले तोखन साहू 7वें सांसद हैं। वो पहली बार ही लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। तोखन है। साहू ने पहली बार लोकसभा की दहलीज पर कदम रखा तो वहां पर प्रवेश द्वार की सीढ़ियों की को दंडवत प्रणाम किया था। लोरमी के छोटे से गांव सूरजपुरा से 1994 में पंच पद से अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। तोखन साहू क्षेत्र में काफी लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के तौर पर जाने जाते हैं। वे एक बेहद साधारण किसान परिवार से आते हैं, जो कि वर्ष 2013 में पहली बार लोरमी विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में तोखन साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लगभग 1 लाख 64 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हराया

मोदी 3.0 में कैबिनेट मंत्री

  1. राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
  2. अमित शाह- गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
  3. नितिन जयराम गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
  4. जगत प्रकाश नड्डा- स्वास्थ्य मंत्रालय, केमिकल फर्टिलाइजर मंत्रालय
  5. शिवराज सिंह चौहान- कृषि और परिवार कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्रालय
  6. निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय
  7. एस जयशंकर- विदेश मंत्रालय
  8. मनोहर लाल खट्टर- ऊर्जा, आवास और शहरी मामले
  9. एचडी कुमारस्वामी – भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्रालय
  10. पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
  11. धर्मेंद्र प्रधान- शिक्षा मंत्री
  12. जीतन राम मांझी- MSME मंत्रालय
  13. राजीव रंजन सिंह (लल्लन सिंह)- पंचायती राज, मछली, पशुपालन और डेयरी
  14. सर्बानंद सोनोवाल – बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग
  15. वीरेंद्र कुमार – सामाजिक न्याय व अधिकारिता
  16. राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन
  17. प्रह्लाद जोशी – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण; और नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा
  18. जुएल ओरांव – जनजातीय मामले
  19. गिरीराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय
  20. अश्विन वैष्णव – रेल; सूचना एवं प्रसारण; और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी
  21. ज्योतिरादित्य सिंधिया -संचार; और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास
  22. भूपेंद्र यादव – पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
  23. गजेंद्र सिंह शेखावत– संस्कृति; और पर्यटन
  24. अन्नूपूर्णा देवी– महिला एवं बाल विकास
  25. किरेन रिजिजू – संसदीय कार्य; और अल्पसंख्यक मामले
  26. हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस
  27. मनसुख मांडविया- श्रम और रोजगार; और युवा मामले और खेल
  28. जी किशन रेड्डी – कोयला; और खनन
  29. चिराग पासवन– खाद्य प्रसंस्करण उद्योग
  30. सीआर पाटिल– जल शक्ति।