You are currently viewing विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने ‘हमारे भारत का हीरक संविधान वर्ष संविधान निर्माता प्रदेश के वीर सपूतों का उत्कर्ष’ स्मारिका का किया विमोचन 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने ‘हमारे भारत का हीरक संविधान वर्ष संविधान निर्माता प्रदेश के वीर सपूतों का उत्कर्ष’ स्मारिका का किया विमोचन 

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बीते कल 07 फरवरी को अपने निवास कार्यालय में यू व्ही आर न्यूज की गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रकाशित स्मारिका ‘हमारे भारत का हीरक संविधान वर्ष संविधान निर्माता प्रदेश के वीर सपूतों का उत्कर्ष’ का विमोचन किया । इस ऐतिहासिक स्मारिका में संविधान विषयक सार रूप में जानकारियों के साथ ही साथ प्रदेश के उन छः स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन का सार है जिन्होंने संविधान निर्माण के वक्त अंबेडकर जी की समिति में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। भारत के संविधान निर्माण को 75 वर्ष पूर्ण हो चुके है जो हर भारतवासी के लिए गौरव की बात है। आज वर्तमान का अध्ययन करने के पश्चात प्रदेश के हर क्षेत्र के वरिष्ठ ने संविधान में संशोधन की बात कही है जो भारत को विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सफलता के शिखर पर ले जायेगा। इस विषय को भी प्रदेश के हर क्षेत्र के वरिष्ठगण के विचार के रूप में सामने लाया गया है। जिसकी प्रशंसा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह जी ने यू व्ही आर न्यूज टीम के प्रधान संपादक निलेश ठक्कर, प्रबंध संपादक ज्ञानेंद्र तिवारी को इस स्मारिका के प्रकाशन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।