You are currently viewing छत्तीसगढ़ शासन अब सरकारी विभागों में बंपर भर्ती करने की तैयारी में, आइए जानते है कहां कितने है पद

छत्तीसगढ़ शासन अब सरकारी विभागों में बंपर भर्ती करने की तैयारी में, आइए जानते है कहां कितने है पद

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार अब सरकारी विभागों में बंपर भर्ती करने वाली है। इसको लेकर राज्‍य वित्‍त आयोग ने मंजूरी भी दे दी है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर भर्ती के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के निर्देशन में लगभग 19 विभागों में खाली पदों की प्रतिपूर्ति के लिए 8 हजार 971 पदों पर भर्ती की जाएगी।

वित्‍त विभाग ने जो मंजूरी दी है, उसके तहत अब एनआरडीए, एफएसएल और विद्युत निरीक्षक कार्यालय में भी भर्ती (CG Sarkari Naukri) की जाएगी। राज्‍य में इन तीनों विभागों में 151 पदों पर भर्ती की प्रोसेस शीघ्र शुरू होगी।

एनआरडीए में की जाएगी बंपर भर्ती

वित्‍त विभाग ने विभिन्‍न विभागों के रिक्‍त पदों (CG Sarkari Naukri) पर भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। इसी के तहत नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में भी भर्ती की जाएगी। जहां 96 पदों पर भर्ती होना है। इन पदों में प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) और प्रबंधक (जनसंपर्क) के 1-1 पद, सहायक अभियंता 8, सहायक अभियंता (यांत्रिकी), सहायक अभियंता (विद्युत), सहायक अभियंता (आईटी/कम्प्यूटर साइंस) के 1-1 पद, सहायक प्रोग्रामर 3, सहायक योजनाकार/वास्तुकार 4, उप अभियंता 21, सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) 2, उप अभियंता (यांत्रिकी) और उप अभियंता (आईटी/कम्प्यूटर साइंस) 1-1, शीघ्रलेखक (हिन्दी/अंग्रेजी) 13, लेखापाल 3, सहायक मानचित्रकार 4, अनुरेखक के 4 और सहायक ग्रेड-3 के 26 पदों पर भर्ती की जाएगी।

विद्युत विभाग में 27 पद : प्रदेश में मुख्य विद्युत निरीक्षक (CG Sarkari Naukri) कार्यालय में 27 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसकी स्वीकृति भी मिल गई है। इन पदों पर उपअभियंता के 13, सहायक ग्रेड-3 के 6 पद भरे जाएंगे। विद्युतकार 5 और जांच अनुचर 3 पद निकाले जाएंगे। इसके साथ ही राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में वैज्ञानिक अधिकारी के 28 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इसकी प्रोसेस जल्‍द ही शुरू हो जाएगी।

सरकारी नौकरी की भर्ती को मिली मंजूरी

छत्‍तीसगढ़ वित्त विभाग (CG Sarkari Naukri) ने 19 विभागों में 8 हजार 971 पदों पर भर्ती को लेकर मंजूरी दी है। इन विभागों में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, विधि विभाग, गृह विभाग, आदिम जाति कल्याण, उच्च शिक्षा, वन व पर्यावरण विभाग, खेल व युवा कल्याण, एनआरडीए आदि विभागों में भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने वाली है।