रायपुर।चिकित्सा के क्षेत्र में वर्षों से समर्पित सेवा और नवाचार के लिए रायपुर के प्रतिष्ठित NKD हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. देवप्रकाश देवांगन एवं डॉ. वेदप्रकाश देवांगन को डॉक्टर प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह एवं प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री जी द्वारा प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. वेदप्रकाश देवांगन ने कहा कि यह पुरस्कार केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उन सभी मरीजों, परिजनों, सहयोगियों और कर्मचारियों का भी है जिन्होंने हमेशा हॉस्पिटल पर विश्वास जताया और सेवा का अवसर दिया।
NKD हॉस्पिटल, बिरगांव, रायपुर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाना जाता है। अस्पताल में आधुनिक ICU, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं, डायलिसिस यूनिट, बर्न यूनिट, HDU, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। मरीजों की सुविधा के लिए 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सदैव तत्पर रहती है।
अब तक NKD हॉस्पिटल ने हजारों मरीजों को सुरक्षित और सफल इलाज प्रदान किया है तथा क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए एक भरोसेमंद नाम बन चुका है। हाल ही में अस्पताल ने अपनी क्षमता को बढ़ाते हुए 100-बेड का अत्याधुनिक वार्ड भी प्रारंभ किया है, जिससे आसपास के लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकें।
डॉ. देवांगन ने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य सेवा को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि NKD हॉस्पिटल मरीजों की सेवा के साथ-साथ जनजागरूकता और स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
दोनों डॉक्टरों ने इस सम्मान के लिए अपने समस्त मरीजों, परिवार, मित्रों, अस्पताल स्टाफ एवं छत्तीसगढ़वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है और सभी के सहयोग व आशीर्वाद की कामना की है।