बीरगांव। 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर औद्योगिक क्षेत्र धरसीवा में फॉर्च्यून मेटलिक्स लिमिटेड में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और परिसर में वृक्षारोपण किया। वही इस शपथ का नारा था की आइए, हम सब मिलकर पर्यावरण को हरा-भरा और सुरक्षित रखने की अपनी इस प्रतिबद्धता को कायम रखें। वही संस्थान द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर के तहत ग्राम पंचायत कापसदा में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिसमें इस अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के छायादार पौधे लगाए गए। इस पुनीत कार्य में फॉर्चून मेटलिक्स के सीईओ राजेश गौर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा कंपनी के समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्ण हिस्सा लिया।
फॉर्चून मेटलिक्स परिवार ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ किया वृक्षारोपण
- Post author:uvrnews
- Post published:June 5, 2026
- Post category:उद्योग / उद्योग-समाचार / प्रदेश
Read more articles
You Might Also Like
विद्युत के घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ा झटका विभाग ने 400 यूनिट तक 50 फीसदी बिल में छूट का दायरा घटाकर किया 100 यूनिट
श्रम मंत्री ने छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया