रायपुर। विष्णुदेव साय कैबिनेट का लगभग 20 माह बाद विस्तार आज हो गया जब तीन नए मंत्रियों को राजभवन में पद व गोपनीयता की राज्यपाल श्री रमेन डेका ने शपथ दिलवायी। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव ने मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रुप में शपथ ली। इसके साथ ही काफी समय से प्रतिक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार पूरा हो गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,विधानसभा अध्यक्ष डा.रमनसिंह,सभी मंत्री,विधायक,संगठन के पदाधिकारी,अधिकारीगण व नए मंत्रियों के परिजन एवं समर्थक काफी संख्या में मौजूद रहे।
राजेश अग्रवाल, गजेंद्र यादव व खुशवंत साहेब ने नए मंत्री के रुप में ली शपथ
- Post author:uvrnews
- Post published:August 20, 2025
- Post category:प्रदेश / ब्रेकिंग न्यूज़
Read more articles
You Might Also Like
श्रीमद्भागवत कथा में आप रंग जाएंगे रमेशभाई ओझा जब 2 जनवरी से आएंगे
छत्तीसगढ़ में निवेश को बढ़ावा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उद्योगपतियों को आमंत्रण