रायपुर। श्री गुजराती समाज ने मकर सक्रांति के पावन अवसर पर कायपो छे पतंग महोत्सव प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमे नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज़ ढेबर ने समाज के समस्त सदस्यों के साथ शामिल होकर पतंग उड़ने का आनंद तो उठाया ही साथ ही साथ सक्रान्त के तिलपापड़ी, मुर्रा लड्डू,फाफड़ा, जलेबी, दाबेली, भेल, चाय, का स्वाद भी बड़े चाव से लिया। समाज के लोगो के लिए उपरोक्त व्यवस्था निःशुल्क सप्रे शाला ग्राउंड में रखी गई थी।

कार्यक्रम के आयोजक समाज प्रमुख प्रकाश बारमेड़ा, सचिवद्वय दिलीप काचा, विपिन पटेल कार्यक्रम के युवा प्रभारी यश पुरोहित ने बताया की सर्वाधिक गुजरती परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सक्रान्त की पतंगबाजी और लड्डू की मिठास का आनंद उठाया।