जेएसपीएल एवं प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में पुष्प प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन

रायपुर।  गांधी उधान रायपुर में पुष्प,फल एवं सब्ज़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन बीते कल शनिवार 13 जनवरी को माननीय कृषि मंत्री राम विचार नेताम जी द्वारा किया गया। 8000 से अधिक पुष्प की प्रदर्शनी ने सभी का आकर्षण अपनी ओर खींचा, वहीं जिंदल द्वारा लगी पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के पौधे भी आकर्षण का केंद्र रहे, 14साल से लगातार इस प्रर्दशनी की कृषि मंत्री राम विचार नेताम जी ने जमकर सराहना की। वहीं आयोजनकर्ता को सलाह भी दी कि कृषि एवम रायपुर के बाग बगीचों की देखरेख महिलाओं को देनी चाहिए जिससे उनकी रुचि को बढ़ावा मिल सके और वो अपनी प्रतिभा से बाग बगीचों को और सुंदर बना सके। प्रदर्शनी में जहा एक ओर पुष्प प्रदर्शनी ने सभी का ध्यान खींचा वहीं हाइब्रिड सब्जियां व फल प्रदर्शनी को देख सभी हैरान होते रहे। जेएसपीएल एवं प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में पुष्प प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन IMG 20240113 WA0079जेएसपीएल एवं प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में पुष्प प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन IMG 20240113 WA0080

आयोजन में प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को अलग अलग कैटेगरी में प्रतीक चिन्ह एवम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। प्रदर्शनी में जिंदल स्टील के वाइस प्रेसिडेंट श्री यू. पी. सिंह,एवम कई गणमान्य जन्य मौजूद रहे।