You are currently viewing दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का आज शाम 5 बजे थमेगा चुनावी शोरगुल

दक्षिण विधानसभा उपचुनाव का आज शाम 5 बजे थमेगा चुनावी शोरगुल

रायपुर। प्रदेश के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा दोनों पूरी ताकत लगा रहे है। यहां 13 नवंबर को मतदान होगा। जबकि उपचुनाव का शोरगुल आज की शाम 5 बजे के बाद थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकते है। वहीं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार से जुड़े बाहरी लोगों के क्षेत्र में रहने पर भी रोक रहेगी। बता दें कि उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व सांसद व महापौर सुनील सोनी और कांग्रेस ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। मतगणना 10 दिन बाद 23 नवंबर को होगी।