- नक्षत्र दर्शन में बच्चों ने समझी चांद, तारों की दुनिया, लेजर लाइट से किया चांद, तारों को टारगेट
रायपुर। प्रेस क्लब में शनिवार को शाम 7 से 9 बजे तक अत्याधुनिक टेलिस्कोप के माध्यम से अंतरिक्ष संख के नजारों को देखने के लिए ‘नक्षत्र दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों में वैज्ञानिक चेतना विकसित करने विज्ञान सभा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया। खगोलीय गतिविधियों संबंधित कई आयोजन विज्ञान सभा द्वारा नियमित रूप से कराए जा रहे हैं। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा खगोलीय घटनाओं की जानकारी भी प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदान की गई। साथ ही विशेषज्ञों से सवाल-जवाब भी बच्चों ने किए। मौजूद विशेषज्ञों ने भी बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके सवालों के जवाब आसान शब्दों में दिए।
सौर्य मंडल नहीं होता तो शायद जीवन असंभव था कुछ इस बात से शुरुआत की विषय विशेषज्ञ और बालोद जिले के व्याख्याता भूपेश्वर नाथ योगी तथा महासमुंद के व्याख्याता अजय भोई ने। बच्चों को नक्षत्रों की जानकारी विस्तार से दी, उन्हें तारों की उत्पत्ति, उनके घूर्णन, संख्या, आयु तथा अन्य चीजों के विषय में बताया गया। टेलिस्कोप के माध्यम से तारों को करीब से देखकर बच्चे उत्साहित नजर आए। उनके पालक भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने भी टेलिस्कोप के जरिए आसमान के तारे देखे।