रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम बेमेतरा से रायपुर लौटते वक्त सड़क हादसे में घायल हो गए हैं. उनके साथ मौजूद अन्य भी घायल हुए हैं. सभी को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर लाया जा रहा है. यह हादसा रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुआ है. बताया जा रहा कि मंत्री की गाड़ी की भिड़ंत पिकअप वाहन से हो गई. मंत्री की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं. मंत्री रामविचार नेताम समेत सभी घायलों को राजधानी के रामकृष्ण हॉस्पिटल लाया जा रहा है.
प्रदेश मंत्री रामविचार नेताम सड़क हादसे में घायल, गाड़ी के परखच्चे उड़े
Read more articles
You Might Also Like
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ आगमन 24 मार्च को, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
पीएम मोदी के आह्वान पर मंदिरों व तीर्थस्थानों में स्वच्छता अभियान मिशन की शुरुआत सीएम साय ने की राम मंदिर में झाडू लगाकर सफाई के साथ