रायपुर।राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज नई दिल्ली में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें भारत रत्न सम्मान मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ और रामलला की प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन ने स्मरण करते हुए कहा कि आडवाणी जी के साथ उनके घनिष्ठ संबंध रहे है और उनके सार्वजनिक जीवन के सफर के दौरान आडवाणी जी से महत्वपूर्ण सलाह मिलती थी। राज्यपाल ने कहा कि आडवाणी जी के मार्गदर्शन में ओडिशा राज्य समृद्ध हुआ और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ा।
राज्यपाल हरिचंदन ने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी
Read more articles
You Might Also Like
पत्रकारों के लिए आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ कल
छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र के ऐतिहासिक आदेश के बाद जारी किया सर्फेस राइट फ्रेमवर्क: नीलाम खदानों को बड़ी राहत