रायपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में श्री गुजराती लोहाणा समाज के प्रतिनिधि द्वारा मुलाक़ात की गई। जिसमें पदाधिकारियों द्वारा समाज हित में किये जा रहे कार्यों का ब्यौरा दिया गया जिससे प्रसन्नचित होकर मुख्यमंत्री महोदय द्वारा समाज के फफ़ाडीह स्थित भवन के जीर्णोद्धार के लिए शासन द्वारा पंद्रह लाख रुपये 15,00,000/- देने की घोषणा की गई एवं समाज के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान की। लोहाणा समाज के प्रतिनिधि मंडल में सर्व श्री यशेष रायचुरा , हितेश रायचुरा , कमलेश नथवाणी , प्रकाश पुजारा उपस्थित थे । समस्त लोहाणा समाज रायपुर माननीय मुख्य मंत्री भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त करता है।
लोहाणा समाज भवन के जीर्णोद्धार हेतु मुख्यमंत्री द्वारा 15,00,000/- देने की घोषणा
Read more articles
You Might Also Like
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन, मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी
मैट्स यूनिवर्सिटी में “लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण” की ऐतिहासिक थीम के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन