रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने मुलाकात की और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित कृषि दर्शिका का विमोचन किया। राज्यपाल ने कुलपति श्री चंदेल से कहा कि कृषि दर्शिका में राज्य के भौगोलिक दशा के अनुरुप फसलों के संबंध में और अधिक तथ्यों को शामिल करें, ताकि प्रदेश के किसानों को और अधिक लाभ मिले। इस अवसर पर डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, डॉ. अजय वर्मा, डॉ. एस.एस. टूटेजा, डॉ. बी.पी. कतलाम एवं श्री सुशील कुमार उपस्थित थे।
राज्यपाल ने किया इंदिरा गांधी कृषि विवि की डायरी कृषि दर्शिका का विमोचन
Read more articles
You Might Also Like
श्री छतीसगढ़ लोहाणा महिला मंडल द्वारा समस्त गुजराती समाज की महिलाओं की तरफ़ से प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का आत्मीय स्वागत
उद्योग से संबंधित कई मुद्दों विषयक विशेष रूप से विद्युत शुल्क वृद्धि को लेकर स्पंज आयरन एसो. के पदाधिकारियों ने की सीएम से मुलाकात