रायपुर। श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर सेवा समिति औद्योगिक क्षेत्र भनपुरी में 6 अप्रैल को हनुमान जन्म उत्सव का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष यूएन अग्रवाल महासचिव एन राजू कापसे एवं समस्त सदस्यगण में ने जानकारी दी कि प्रातः 10 बजे पूजा अभिषेक और हवन किया जाएगा, वहीं दोपहर 1:00 बजे से भंडारा में महाप्रसादी वितरण का भी कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन का यह सफलतम 11वा वर्ष है। इस आयोजन हेतु मंदिर सेवा समिति के सदस्यगण छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज भनपुरी को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं।
श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर भनपुरी में हनुमान जन्म उत्सव का आयोजन 6 अप्रैल को
Read more articles
You Might Also Like
“हारे का सहारा” के जयघोष से गूंजा पंडाल, भजन संध्या में छाया श्याम रंग गूंज उठा विशाल विकास प्रांगण
कायपो छे पतंग महोत्सव प्रतियोगिता का महापौर नगर निगम रायपुर एवं सपरिवार सर्वाधिक आनंद लेते श्री गुजराती समाज के समस्त घटक