You are currently viewing लोकभवन में गूंजा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का संदेश, चार राज्यों के स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ

लोकभवन में गूंजा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का संदेश, चार राज्यों के स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ

रायपुर। महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज लोकभवन में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत गुजरात, हिमाचलप्रदेश , सिक्किम एवं महाराष्ट्र के राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजजनों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक एवं एन. आर. गुजराती समाज के अध्यक्ष देवजीभाई पटेल, विशेष रूप से उपस्थित रहे।लोकभवन में गूंजा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का संदेश, चार राज्यों के स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ IMG 20260520 WA0001

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में चिन्मय दावड़ा  ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता एवं सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया। इस अवसर पर श्रीमती प्रीति दावड़ा रायपुर, बिलासपुर से श्री ललित पुजारा, श्री अरविंद भानुशाली, रायपुर से श्रीमती भावना टांक , श्रीमती दीप्ति राठौर, श्रीमती अर्पिता चावड़ा, श्री प्रकाश बारमेड़ा, श्री राजेंद्र फौजदार, श्री गौरांग काचा अन्य वरिष्ठ, भिलाई से श्री गिरीश सावरिया, श्रीमती शीतल सरवैया, श्रीमती ज्योति दवे, राजिम से श्री अनिल शाह एवं प्रदेशभर से बड़ी संख्या में वरिष्ठ समाजजन सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को रेखांकित किया गया। आयोजन सौहार्द, भाईचारे एवं भारतीय संस्कृति की एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।