You are currently viewing राज्य की शास. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 29 मई से 

राज्य की शास. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 29 मई से 

  • संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने जारी किया ITI प्रवेश काउंसलिंग शेड्यूल।
  • तीन चरणों में होगी प्रवेश प्रक्रिया, 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर

रायपुर। संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ द्वारा सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (ITI) में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 29 मई 2026 से 15 जून 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जाएगी।

संचालनालय द्वारा जारी निर्देशों में कहा गया है कि आवेदन करने से पूर्व सभी अभ्यर्थी वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका (Admission Prospectus) का सावधानीपूर्वक अध्ययन अवश्य करें। साथ ही अभ्यर्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार एवं संस्था तथा ट्रेड की प्राथमिकता (Choice Filling) में आवश्यक संशोधन करने की सलाह दी गई है।

तकनीकी सहायता अथवा अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने निकटतम शासकीय आईटीआई संस्थान या वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

संचालनालय द्वारा जारी विस्तृत काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार संपूर्ण प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न की जाएगी। एनआईसी (NIC) द्वारा 16 जून 2026 को मुख्य मेरिट सूची जारी की जाएगी।

प्रवेश प्रक्रिया का चरणवार कार्यक्रम

  • प्रथम चरण चयन सूची जारी : 16 जून से 22 जून 2026
    प्रवेश तिथि : 23 जून से 25 जून 2026

  • द्वितीय चरण चयन सूची जारी : 26 जून से 03 जुलाई 2026
    प्रवेश तिथि : 04 जुलाई से 07 जुलाई 2026

  • तृतीय एवं अंतिम चरण चयन सूची जारी : 08 जुलाई से 12 जुलाई 2026
    प्रवेश तिथि : 13 जुलाई से 15 जुलाई 2026

संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चरण के बाद किसी भी नए आवेदन अथवा प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है।