You are currently viewing डॉ. वेदप्रकाश देवांगन को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व

डॉ. वेदप्रकाश देवांगन को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व

  • स्वस्थ एवं सशक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिलेगी नई ऊर्जा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में, तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप जी एवं प्रदेश सहसंयोजक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी जी की अनुशंसा से, डॉ. वेदप्रकाश देवांगन को छत्तीसगढ़ चिकित्सा प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
यह नियुक्ति डॉ. देवांगन के चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट अनुभव, समाजसेवा के प्रति समर्पण एवं संगठनात्मक सक्रियता को दृष्टिगत रखते हुए की गई है। वे लंबे समय से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों एवं जनसेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
डॉ. वेदप्रकाश देवांगन ने इस अवसर पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, विशेषकर प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेंद्र कश्यप जी एवं सहसंयोजक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए इस दायित्व का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में “सेवा ही संगठन” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश में “स्वस्थ छत्तीसगढ़ – सशक्त छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर कार्य करेगा।
प्रदेश के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. देवांगन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता से संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।