You are currently viewing 100 बिस्तरों वाले मेडिश्योर हॉस्पिटल का भव्य उद्धघाटन कल 27 जुलाई को

100 बिस्तरों वाले मेडिश्योर हॉस्पिटल का भव्य उद्धघाटन कल 27 जुलाई को

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल सेक्टर कमल विहार डुंडा चौक पुराना धमतरी रोड स्थित 100 बिस्तरो वाला अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओ से युक्त मेडिश्योर हॉस्पिटल का भव्य उद्धघाटन 27 जुलाई रविवार को प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि श्री विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर डॉ रमन सिंह , श्री श्याम बिहारी जयसवाल श्रीमति मीनल चौबे ,श्री राजेश मुणत ,श्री सुनील सोनी श्री सुरेन्द्र मिश्रा, श्री मोती लाल साहू, श्री राजीव अग्रवाल ,डॉ विकास गोयल, डॉ राहुल गोयल, डॉ मीनल गोयल, डॉ मुनमुन अग्रवाल, श्रीमति राम दुलारी गोयल, श्री घनश्याम दास गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
100 बिस्तरों वाले मेडिश्योर हॉस्पिटल में 24 × 7 एमरजेंसी भर्ती की सुविधा उपलब्ध होने के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ और प्रसूति देखभाल नवजात शिशु का आई.सी.यू., बच्चों का आई.सी.यू. , हिमेटोलॉजी प्लास्टिक सर्जरी, जनरल मेडिसिन 24 घंटे एम्बुलेंस की सुविधा,  गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, यूरोलॉजी / नेफ्रोलॉजी न्यूरोसर्जरी /जनरल सर्जरी,हड्डी रोग, आई.वी.एफ, सोनोग्राफी, बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण, पैथोलॉजी, एक्से-रे एवं अन्य विभाग जैसे सुविधाएं उपलब्ध होगी।