You are currently viewing स्वास्थ्य मंत्री ने ‘आरोग्यम’ कार्यक्रम में एनकेडी हॉस्पिटल के चिकित्सक टीम को किया सम्मानित

स्वास्थ्य मंत्री ने ‘आरोग्यम’ कार्यक्रम में एनकेडी हॉस्पिटल के चिकित्सक टीम को किया सम्मानित

रायपुर। प्रदेश में बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार तथा छत्तीसगढ़ को स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले एनकेडी हॉस्पिटल के चिकित्सकों को आज “आरोग्यम: एक कदम सेहत की ओर” कार्यक्रम के अवसर पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने एनकेडी हॉस्पिटल के डॉ. प्रीति देवांगन, डॉ. देव प्रकाश देवांगन एवं डॉ. वेद प्रकाश देवांगन, को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, जनस्वास्थ्य के प्रति निरंतर समर्पण तथा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आमजन तक समयबद्ध, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए चिकित्सकों का समर्पण सराहनीय है।

एनकेडी हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने इस सम्मान को समस्त चिकित्सकीय टीम, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अस्पताल से जुड़े सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयास का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी, सेवा-भाव एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

एनकेडी हॉस्पिटल निरंतर आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं एवं मानवीय संवेदनाओं के साथ मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना भी है।

“आरोग्यम: एक कदम सेहत की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत मिला यह सम्मान एनकेडी हॉस्पिटल परिवार के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को एक स्वस्थ, सशक्त एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त प्रदेश बनाने के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करती है। एनकेडी हॉस्पिटल परिवार ने स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के प्रति इस सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।