- इंजीनियरिंग, फाइनेंस, लीगल और मैनेजमेंट समेत कई पद शामिल, चयनित अभ्यर्थियों को 60 लाख तक सालाना पैकेज मिलने की संभावना।
कंपनी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार भर्ती में जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, सिविल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर, एचआर लीगल ऑफिसर, ऑफिसर (फाइनेंस), सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर (प्रोजेक्ट) तथा सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटजिस्ट सहित कई पद शामिल हैं। इन पदों के माध्यम से कंपनी तकनीकी और प्रबंधन क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति कर संगठन की कार्यक्षमता को और मजबूत करना चाहती है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 25 से 43 वर्ष निर्धारित की गई है। वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक सैलरी पैकेज दिया जाएगा। विभिन्न पदों के लिए मासिक वेतन 30 हजार रुपये से लेकर 2 लाख 80 हजार रुपये तक हो सकता है। वहीं सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटजिस्ट के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 50 से 60 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज मिलने की संभावना जताई गई है। भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) या लिखित परीक्षा, ग्रुप टास्क और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। कंपनी के अनुसार सीबीटी परीक्षा का आयोजन मई 2026 के तीसरे सप्ताह में किया जा सकता है, हालांकि यह तिथि फिलहाल संभावित बताई गई है।
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। इनमें ग्रेजुएशन, फुल टाइम डिप्लोमा, इंजीनियरिंग डिग्री, सीए, सीएमए, एमबीए, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, लॉ ग्रेजुएशन, पर्सनल मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल रिलेशंस, साइकोलॉजी आदि शामिल हैं। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें।