रायपुर। मध्य भारत में 1954 से अपनी सेवा प्रदान कर रहे छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने और विश्वसनीय टाटा कमर्शियल व्हीकल के डीलरशिप “जयका ऑटोमोबाइल्स एंड फ़ाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड” के एक नए शोरूम (डीलरशिप) का उद्घाटन लवन-संकरी बायपास, बलौदाबाजार में 23 जून को किया गया। शो रूम में सेल्स, सर्विस एवं स्पेयर पार्ट्स ( थ्री एस) की सुविधाओं के साथ टाटा मोटर्स कमर्शियल वाहन ग्राहकों की सेवा में उपलब्ध होगा।
उद्घाटन समारोह में बलौदाबाजार और आस-पास के सभी छोटे- बड़े ट्रांसपोर्टर, ग्राहक, टाटा मोटर्स के अधिकारी, जयका ग्रुप के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
बलौदाबाजार में मगरचबा गाँव विनायक फ्यूल्स के पास लवन-संकरी बायपास में स्थित शोरूम का उद्घाटन जयका ग्रुप के डायरेक्टर श्री रोहित काले और श्रीमती रश्मि काले के सुपुत्र श्री कौस्तुभ काले, टाटा मोटर्स के आरएम श्री समीर भर्ने ने दीप प्रज्ज्वलन व फीता काटकर किया ।
समारोह में टाटा मोटर्स से एरिया मैनेजर श्री सीतेश पांडे, स्टेट हेड सर्विस श्री कनिष्क सोनी, और जयका ऑटोमोबाइल्स के सीनियर .जीएम सेल्स श्री सुशील त्रिपाठी उपस्थित थे। शुभारंभ अवसर पर बाल कलाकार द्वारा गणेश वंदना अनुष्ठान की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद बालीवुड संगीत संध्या का कार्यक्रम भी हुआ।
नए शो रूम के उद्घाटन अवसर पर श्री कौस्तुभ काले ने जयका ग्रुप के 70 सालों की गौरवशाली यात्रा का वर्णन करते हुए समस्त ग्राहकों और कर्मचारियों को जयका ग्रुप पर भरोसा जताने और साथ निभाने के लिए धन्यवाद दिया।