You are currently viewing श्री गुजराती शिक्षण संघ, रायपुर के जयन्ती पटेल अध्यक्ष निर्वाचित

श्री गुजराती शिक्षण संघ, रायपुर के जयन्ती पटेल अध्यक्ष निर्वाचित

रायपुर। श्री गुजराती शिक्षण संघ, रायपुर के आज दिनांक 02 अगस्त को संपन्न हुए चुनाव में श्री जयन्तीभाई पटेल आगामी कार्यकाल के लिए संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। उनके निर्वाचन पर समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर श्री लोहाणा महाजन, रायपुर के अध्यक्ष श्री किशनभाई मिराणी, श्री प्रकाशभाई दावड़ा एवं श्री प्रकाशभाई पुजारा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी गणमान्यजनों ने श्री जयन्तीभाई पटेल को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनके नेतृत्व में संस्था के नए आयाम स्थापित होने का विश्वास व्यक्त किया।

उपस्थित सदस्यों ने कहा कि श्री जयन्तीभाई पटेल के अनुभव, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता से श्री गुजराती शिक्षण संघ, रायपुर शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक सशक्त एवं प्रगतिशील भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री जयन्तीभाई पटेल का कार्यकाल सफल, यशस्वी एवं जनहितकारी रहे तथा श्री गुजराती शिक्षण संघ निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करते हुए समाज एवं शिक्षा जगत में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करता रहे।