दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का आज निधन हो गया। सोमवार, 24 नवंबर की सुबह उन्होंने जुहू स्थित अपने निवास में ही अंतिम सांस ली है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया है। बीते दिनों 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर उनका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार सुबह धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। एक्टर का जाना हिंदी सिनेमा के युग का अंत है। दुख की इस घड़ी में पूरा देओल परिवार एकसाथ है। करोड़ों फैंस को झटका लगा है, जबकि पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया है, जहां बड़े बेटे सनी देओल ने पिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, संजय दत्त, सायरा बानो, जायेद खान, जैकी श्रॉफ, गोविंदा जैसे तमाम दिग्गज नजर आए। धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी बेसुध नजर आईं, जबकि बेटी ईशा देओल भी पिता की एक झलक के लिए बदहवास दिखीं।