रायपुर। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मैट्स यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। रोजगारोन्मुखी इस आयोजन में 45 से अधिक राष्ट्रीय एवं प्रतिष्ठित कंपनियों ने भागीदारी दर्ज कराई, जबकि 700 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
