You are currently viewing राडा ने ऑटो एक्सपो–2026 के दौरान रोड टैक्स में 50% छूट देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का किया आभार व्यक्त

राडा ने ऑटो एक्सपो–2026 के दौरान रोड टैक्स में 50% छूट देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का किया आभार व्यक्त

  • 20 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा 9वां राडा ऑटो एक्सपो

रायपुर: Raipur Automobile Dealers Association (राडा) ने राडा ऑटो एक्सपो–2026 के दौरान वाहनों पर रोड टैक्स (आरटीओ टैक्स) में 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। राडा ने इस निर्णय को ऑटोमोबाइल उद्योग एवं आम उपभोक्ताओं—दोनों के लिए ऐतिहासिक और अत्यंत लाभकारी बताया है।

इसी क्रम में राडा ने अपने बहुप्रतीक्षित 9वें राडा ऑटो एक्सपो–2026 के आयोजन की आधिकारिक घोषणा की है, जो 20 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

राडा के अध्यक्ष श्री रविंद्र भसीन ने सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा,

“हम माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी के हृदय से आभारी हैं। राडा ऑटो एक्सपो के दौरान रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की यह छूट न केवल ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई गति देगी, बल्कि आम नागरिकों के लिए वाहन खरीदना भी और अधिक सुगम बनाएगी।”

राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी कैलाश खेमानी, विवेक अग्रवाल एवं मुकेश सिंघानिया ने कहा कि यह ऑटो एक्सपो राज्य में आर्थिक गतिविधियों को गति देगा।

वहीं राडा के पूर्व अध्यक्ष अमर पारवानी, मनीष राज सिंघानिया, अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, शशांक शाह एवं विवेक गर्ग ने विश्वास जताया कि पिछले ऑटो एक्सपो में बने रिकॉर्ड—जहाँ 29,000 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी और ₹800 करोड़ से अधिक का जीएसटी राजस्व प्राप्त हुआ था—इस बार निश्चित रूप से टूटेंगे। उन्होंने कहा कि 50% रोड टैक्स छूट ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण साबित होगी।

9वां राडा ऑटो एक्सपो–2026 : मुख्य विशेषताएँ

आयोजन अवधि: 20 जनवरी से 5 फरवरी 2026

  • विशेष लाभ: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रोड टैक्स में 50% की छूट (केवल एक्सपो अवधि में)
  • प्रदर्शनी: देश-विदेश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों के नवीनतम वाहन एवं इलेक्ट्रिक वाहन
  • सुविधाएँ: एक ही छत के नीचे फाइनेंस, इंश्योरेंस एवं ऑन-द-स्पॉट बुकिंग की सुविधा

अंत में राडा परिवार ने रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़वासियों से अपील की है कि वे इस भव्य ऑटोमोबाइल महाकुंभ में शामिल होकर सरकार द्वारा दी जा रही इस ऐतिहासिक छूट का अधिकतम लाभ उठाएं।