You are currently viewing बैंक ऑफ बड़ौदा में 837 पदों पर भर्ती, आवेदन 24 नवंबर तक

बैंक ऑफ बड़ौदा में 837 पदों पर भर्ती, आवेदन 24 नवंबर तक

बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का अवसर है। बैंक ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग में विभिन्न पदों पर 837 रिक्तियां निकाली हैं। इनमें सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 791, टेरिटरी हेड के 35, ग्रुप हेड के 8, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर के 2 और हेड इन्वेस्टमेंट का 1 पद शामिल है। योग्य अभ्यर्थी 24 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यताः मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में तीन से 12 वर्ष का कार्यानुभव मांगा गया है। कुछ पदों के लिए एनआईएसएम या आईआरडीए प्रमाणपत्र भी अनिवार्य हैं। पद के अनुसार न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

वेतन व प्रशिक्षणः चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति शुरुआती पांच वर्ष के अनुबंध पर होगी, जिसे आगे पांच वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। पारिश्रमिक योग्यता, अनुभव और ‘पिछले वेतन के आधार पर तय होगा।

चयन प्रक्रियाः आवेदन की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, ऑनलाइन परीक्षा अथवा साइकोमेट्रिक टेस्ट और व्यक्तिगत साक्षात्‌कार के आधार पर चयन किया जा सकता है। अन्य जानकारी-आवेदन के लिए इस वेबसाइट पर जाएं: bankofbaroda.bank.in