रायपुर। वरिष्ठ समाजसेवी गौसेवक श्री रामजी लाल अग्रवाल का शनिवार सुबह 96 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया है। वे पूर्व मंत्री व रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिता थे। उनकी अंतिम यात्रा 25 मई रविवार को सुबह 10 बजे रामजी वाटिका मौलश्री विहार, वीआईपी रोड, रायपुर से निकलेगी। अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट में होगा। स्वर्गीय रामजीलाल अग्रवाल अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी थे। वे सावित्री देवी अग्रवाल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता, विष्णु अग्रवाल के भाई, पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, के चाचा, एवं देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल के ताऊजी थे।
रायपुर सांसद बृजमोहन के पिता वरिष्ठ समाजसेवी श्री रामजी लाल अग्रवाल का निधन
Read more articles
You Might Also Like
श्री गुजराती समाज रायपुर भागवत कथा के आयोजन कार्योजना हेतु बैठक संपन्न
अवैध प्लाटिंग, अतिक्रमण या अवैध निर्माण होता है तो जोन कमिश्नर के साथ राजस्व अधिकारी और नगर निवेश विभाग के अधिकारी भी होंगे जिम्मेदार