रायपुर। पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर श्री लोहाणा महाजन, रायपुर द्वारा भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा, समाज की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना के साथ “सवा लाख पार्थिव चिंताहरण शिव पूजन एवं रुद्राभिषेक महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह सात दिवसीय आध्यात्मिक महाअनुष्ठान 13 से 19 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक दयाभवन, टिंबर मार्केट, फाफाडीह, रायपुर में आयोजित होगा।
आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन, रुद्राभिषेक, वैदिक मंत्रोच्चार, शिव महिमा का गुणगान, भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन, छप्पन भोग एवं दीपदान जैसे दिव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक वातावरण में सामूहिक शिव आराधना का विशेष अवसर रहेगा। श्री लोहाणा महाजन ने समाज के सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनने एवं भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।