समारोह में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक एवं एन. आर. गुजराती समाज के अध्यक्ष देवजीभाई पटेल, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में चिन्मय दावड़ा ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की भावना को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता एवं सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया। इस अवसर पर श्रीमती प्रीति दावड़ा रायपुर, बिलासपुर से श्री ललित पुजारा, श्री अरविंद भानुशाली, रायपुर से श्रीमती भावना टांक , श्रीमती दीप्ति राठौर, श्रीमती अर्पिता चावड़ा, श्री प्रकाश बारमेड़ा, श्री राजेंद्र फौजदार, श्री गौरांग काचा अन्य वरिष्ठ, भिलाई से श्री गिरीश सावरिया, श्रीमती शीतल सरवैया, श्रीमती ज्योति दवे, राजिम से श्री अनिल शाह एवं प्रदेशभर से बड़ी संख्या में वरिष्ठ समाजजन सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता, परंपराओं एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को रेखांकित किया गया। आयोजन सौहार्द, भाईचारे एवं भारतीय संस्कृति की एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।