रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भाजपा का एजेंट कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, हमारा देश ऋषि-मुनियों का देश है। प्राचीन काल से हम संत-महात्माओं का सम्मान करते आए है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर को भाजपा का एजेंट कहना सनातन धर्म और बागेश्वर धाम का अपमान है। इसका निर्णय जनता करेगी। बता दें, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भिलाई में 5 दिवसीय हनुमंत कथा के लिए छत्तीसगढ़ आए हैं। उनके प्रदेश आगमन होते ही धर्मांतरण और धर्म को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कथावाचक पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। वहीं शास्त्री ने उनके बयान का पलटवार करते हुए कहा था कि अगर हिंदू समाज को जोड़ना अंधविश्वास है, तो ऐसे लोगों को देश छोड़ देना चाहिए।
यह सनातन धर्म का खुला अपमान है, जनता करेगी निर्णय : मुख्यमंत्री साय
Read more articles
You Might Also Like
एनटीपीसी करेगा रायपुर में भारतीय पावर स्टेशन प्रचालन व अनुरक्षण सम्मेलन आईपीएस 2025 की मेजबानी
छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप में युवाओं को घर बैठे मिल रहा है पंजीयन, महज तीन माह में 10 हजार से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया ‘रोजगार ऐप’