रायपुर। योगा हमारे भारत के देव – ऋषि – मुनियों की पुरातत्व की देन है पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2014 में संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 21 जून के दिन घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। इस बार की थीम ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी‘ है।
राष्ट्र स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक, प्रत्येक प्रदेश के राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री तक, शासकीय अधिकारी से लेकर कॉरपोरेट तक, संस्थाओं से लेकर व्यापारी तक सबने योग को दिनचर्या में तो शमिल किया है ही साथ विश्व योग दिवस को एक पर्व के रूप में मनाया है। देश हो या प्रदेश, जिला हो या ग्रामीण स्तर में सामूहिक योग का आयोजन किया। आम से लेकर खास सभी ने योग कर स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में त्रिकोणासन किया। उन्होंने X पर लिखा- योग मानवता को भारत की अतुलनीय देन है।
PM मोदी ने श्रीनगर में डल झील के किनारे योग किया, लोगों के साथ सेल्फी भी ली, सेना के जवानों ने INS विक्रमादित्य
राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सामूहिक योग किया। वहीं, साइंस कॉलेज ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत सहित हजारों ने सामूहिक योग किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हजारों लोगों के साथ सामूहिक योग किया और स्वस्थ जीवन-शैली के लिए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश लोगों को दिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है, वह उद्देश्य आज सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि योग का प्रचार और प्रसार आज पूरी दुनिया में हो रहा है। भारत में भी इसे लेकर अद्भुत जागरूकता आई है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का सुझाव दिया था, जिसके परिणामस्वरूप ही पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
मन की स्थिरता को कायम रखने दिया गया योग प्रशिक्षण के संदेश के साथ जे एस पी एल रायपुर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
भागमभाग और तनाव भरी जिदंगी एवं अनियमित दिनचर्या के लिए योग एक औषधी – पारवानी, कैट के प्रदेश कार्यालय में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर लगाया गया।चेम्बर भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ‘‘योग एवं ध्यान‘‘ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। चेम्बर पदाधिकारी और संघों के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा।
आस्था योग केंद्र में भी सामूहिक रूप से योग का किया आयोजन।
इस प्रकार अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन का रंग सभी जन पर छाया हर किसी ने विश्व योग दिवस सामूहिक रूप से मनाया ।