You are currently viewing कल 19 को गुढ़ियारी के मारुति मंगलम भवन में श्री श्याम बाबा महोत्सव, देश के नामी भजन गायकों की प्रस्तुति व विशाल भंडारा

कल 19 को गुढ़ियारी के मारुति मंगलम भवन में श्री श्याम बाबा महोत्सव, देश के नामी भजन गायकों की प्रस्तुति व विशाल भंडारा

रायपुर। श्री रामजानकी प्राण प्रतिष्ठा वार्षिक महोत्सव, श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट, गुढियारी के अंतर्गत श्री श्याम बाबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन धार्मिक आयोजन समाजसेवी एवं धर्मवीर बसंत अग्रवाल के जन्मदिवस के मंगल अवसर पर संपन्न होगा।

कल 19 को गुढ़ियारी के मारुति मंगलम भवन में श्री श्याम बाबा महोत्सव, देश के नामी भजन गायकों की प्रस्तुति व विशाल भंडारा IMG 20260118 123237

इस भव्य महोत्सव का आयोजन करने वाले बालाजी, करवाने वाले बालाजी” के भाव के साथ, पूर्णतः बाबा श्री श्याम एवं बालाजी महाराज की कृपा से किया जा रहा है।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बसंत अग्रवाल ने कहा, इस भव्य महोत्सव का आयोजन “करने वाले बालाजी, करवाने वाले बालाजी” के भाव के साथ, पूर्णतः बाबा श्री श्याम एवं बालाजी महाराज की कृपा से किया जा रहा है।

मारुति मंगलम भवन, गुढ़ियारी, रायपुर में भक्तिमय कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक- मुंबई से प्रमोद त्रिपाठी, जयपुर से रजनी राजस्थानी, जयपुर के लोकप्रिय भजन गायक राजू महाराज ‘पागल’ एवं विनय अग्रवाल अपनी  प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।

महोत्सव के अंतर्गत 19 जनवरी की संध्या 05 बजे से विशाल भंडारा (भोजन प्रसादी) तथा संध्या 06 बजे से श्री श्याम बाबा का भव्य महोत्सव हरि इच्छा तक आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति ने बताया कि यह संपूर्ण आयोजन बाबा श्री श्याम एवं बालाजी महाराज की कृपा से संभव हो रहा है, जिसमें समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की गई है।