रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी की रायपुर में एक बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सी-14, सेक्टर 8-ए, कौशल्या माता (कमल) विहार रायपुर छ.ग. में स्थापित श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ आज दिनांक 21 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 12:00 बजे होने जा रहा है, यहां विख्यात डॉक्टरों की टीम मरीजों की सेवा में उपलब्ध रहेंगे। इस भव्य हॉस्पिटल में 170 से अधिक बेड उपलब्ध कराए गए हैं। यह अस्पताल 30 अनुभवी डॉक्टरों से अधिक की टीम, 200 से अधिक अनुभवी नर्सिंग स्टाफ, 45 आईसीयू बेड, 24 घंटे इमरजेंसी डिपार्टमेंट, 12 बेड डायलिसिस यूनिट तथा 5 ऑपरेशन थिएटर से सुसज्जित है। श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम में डॉ कमल कांत आदिले, डॉ निशांत सिंह चंदेल, डॉ निमेष नेभानी, डॉ प्रतीक जैन, डॉ सरस्वती नाग, डॉ इशरत कौर, डॉ किंशुक सरभाई व अन्य अनुभवी चिकित्सकों के देखरेख में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी। श्री वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विभिन्न विभाग जैसे कार्डियोलॉजी, कार्डियक एन्ड वैस्कुलर सर्जरी, पल्मोनरी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल एन्ड लैपरोस्कोपिक सर्जरी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, ट्रामा एन्ड इमरजेंसी, आर्थोपेडिक एन्ड जॉइंट रिप्लेसमेंट, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, क्रिटिकल केयर एवम् अनेस्थेसियोलॉजी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जी. आई. सर्जरी, आब्सटेट्रिक्स एन्ड गायनोकॉलोजी, प्लास्टिक एन्ड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी, इंटरवेंशनल रेडियोलोजी, क्लीनिकल पैथोलॉजी, डेन्टल एन्ड मैक्सिलोफेसियल सर्जरी एवं फिजियोथेरेपी एन्ड रिहेबिलिटेशन के साथ साथ एडवांस कैथ लैब, न्यूरो माइक्रोस्कोप, एडवांसपल्मोनरी लैब के साथ बॉडी बॉक्स व स्लीप लैब, नॉन इन्वासीव कार्डियक लैब, सी टी स्कैन & हेल्थ चेकअप की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। श्री वेंकटेश हॉस्पिटल में सभी वर्गों के मरीजों के लिए उपयुक्त दरों में उच्चतम देखरेख की सुविधाएं उपलब्ध हैं। श्री वेंकटेश हॉस्पिटल नवीनतम तकनीक तथा पेपरलेस सुविधायुक्त हॉस्पिटल है जिससे सभी मरीज अपने हेल्थ चेकप रिकॉर्ड्स बिना सम्भाले अपने फोन में ही उपलब्ध रहेंगे।
आधुनिक चिकत्सकीय सुविधायुक्त वेंकटेश सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ आज
Read more articles
You Might Also Like
औद्योगिक क्षेत्र बिरगांव के 100 बेड एनकेडी हॉस्पिटल का उद्घाटन कल सीएम विष्णुदेव साय करेंगे
“स्वस्थ छत्तीसगढ़ – सशक्त छत्तीसगढ़” संकल्प के साथ भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिवस पर देवेंद्र नगर, रायपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित