रायपुर। प्रदेश में नई औद्योगिक नीति बनाई जाएगी। जिससे प्रदेश में नवीन उद्योग धंधा स्थापित हो और यहां के निवासियों को आजीविका के लिए काम मिल सके। यह बात उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन बुधवार को जोरा स्थित एक निजी होटल में आयोजित कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इण्डस्ट्री (सीआईआई) छत्तीसगढ़ की वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा, प्रदेश में उद्योग स्थापित होने से यहां के लोगों का नियोजन होगा। राज्य सरकार आगामी 5 वर्ष के लिए ऐसी औद्योगिक नीति (वर्ष 2024-2029) बनाएगी। जिससे प्रदेश में उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों का भी ध्यान रखा जाएगा। सीआईआई के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष आशीष श्राफ ने उद्योग मंत्री का इस सम्मेलन में पधारने पर आभार जताया।
प्रदेश में नई औद्योगिक नीति जल्द : लखनलाल
- Post author:uvrnews
- Post published:March 7, 2024
- Post category:उद्योग / उद्योग-समाचार / प्रदेश
Read more articles
You Might Also Like
कंपनियां अगर वस्तुओं और सेवाओं के लिए एमएसएमई को भुगतान 45 दिनों में नहीं करती तो भुगतान पर कर कटौती का दावा नहीं यानी उन्हें अधिक कर का भुगतान करना होगा
श्री गुजराती समाज रायपुर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार मुलाकात कर केडिया गुजराती अंगवस्त्र जैकेट की भेंट