होटलों और ढाबों पर बिना मांगे दे बोतल बंद पानी तो कर सकते हैं शिकायत

  • जिला प्रशासन की वाटर फॉर ऑल अभियान के तहत निशुल्क पानी योजना

रायपुर। जिला प्रशासन की ओर से वाटर फॉर ऑल अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में नागरिकों को निशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक प्रतिष्ठान में वाटर फॉर ऑल का स्टिकर प्रदर्शित हो और ग्राहकों को बिना किसी शुल्क के स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। यदि किसी होटल-रेस्टोरेंट समेत अन्य जगहों पर बिना मांगे बोतल दी जाती है तो लोग इस नंबर पर 9977222564 शिकायत दर्ज करा सकते हैं।