बेबीलॉन इंटरनेशनल में आभूषण उत्सव का धर्मस्व मंत्री बृजमोहन ने किया शुभारंभ

  • रायपुर सराफा एसोसिएशन का आभूषण उत्सव भी हुआ राममय

रायपुर। आज पूरा देश राम मय हो गया है इसका एक नजारा रायपुर में आयोजित आभूषण उत्सव में देखने को मिला जहां पारेख डायमंड्स के राम मंदिर रेप्लिका पर आधारित हीरों का पेंडेंट प्रदर्शित किया गया। 965 नेचुरल डायमंड और लगभग 90 ग्राम सोने के बने पेंडेंट को 45 दिनों में तैयार किया गया है। यहां राम दरबार का पेंडेंट भी देखने को मिला।बेबीलॉन इंटरनेशनल में आभूषण उत्सव का धर्मस्व मंत्री बृजमोहन ने किया शुभारंभ IMG 20240116 WA0044बेबीलॉन इंटरनेशनल में आभूषण उत्सव का धर्मस्व मंत्री बृजमोहन ने किया शुभारंभ IMG 20240116 WA0048 बेबीलॉन इंटरनेशनल में आभूषण उत्सव का धर्मस्व मंत्री बृजमोहन ने किया शुभारंभ IMG 20240116 WA0042

पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बेबीलॉन इंटरनेशनल होटल में इस आभूषण उत्सव का शुभारंभ किया। जिसका आयोजन रायपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। जिसमें रायपुर शहर के लगभग 45 सराफा व्यापारी हिस्सा ले रहे हैं। यह व्यापारिक उत्सव है जिसमे छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिसा, आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों के सराफा व्यापारी खरीददारी करने आएंगे। रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरेश भंसाली, अमित पारेख समेत बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी मौजूद रहे।