- HPCL ने दोहराया कि कंपनी देशभर में उपभोक्ताओं की वास्तविक LPG जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है।
Hindustan Petroleum Corpo. Ltd (HPCL) ने देशभर में घरेलू एलपीजी आपूर्ति को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। कंपनी ने कहा है कि घरेलू LPG सप्लाई पूरी तरह स्थिर है और इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
HPCL के अनुसार, कंपनी की टीमें राउंड-द-क्लॉक काम कर रही हैं ताकि HP गैस सिलेंडर की लगातार उपलब्धता और डोरस्टेप डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके। कंपनी का कहना है कि हर घर तक बिना किसी बाधा के गैस पहुंचाने के लिए पूरी सप्लाई चेन एक्टिव है।
पैनिक बुकिंग से बचने की अपील
कंपनी ने उपभोक्ताओं से खास अपील की है कि वे पैनिक बुकिंग न करें। HPCL ने कहा कि उपभोक्ता अपनी पिछली डिलीवरी के कम से कम 25 दिन बाद ही रिफिल बुक करें। ताकि सभी उपभोक्ताओं तक समान रूप से गैस की आपूर्ति हो सके।
आसान बुकिंग के कई विकल्प