You are currently viewing रोबोटिक सर्जरी में डॉ. समीर बगसरावाला ने रचा नया इतिहास

रोबोटिक सर्जरी में डॉ. समीर बगसरावाला ने रचा नया इतिहास

रायपुर। लोहाणा समाज के गौरव, श्री विपिन मीराणी एवं श्रीमती रश्मि मीराणी के दामाद, डॉ. समीर बगसरावाला ने चिकित्सा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मुंबई में एक कुशल एवं सफल सर्जन के रूप में सेवाएं दे रहे डॉ. समीर, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सर्जन डॉ. मुफी लाकड़ावाला के साथ कार्यरत हैं।

हाल ही में आयोजित महाराष्ट्र शासन के एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र देवेन्द्र फडणवीस की गरिमामयी उपस्थिति में, डॉ. समीर बगसरावाला ने मुंबई स्थित जियो कन्वेंशन सेंटर से नागपुर के जी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती मरीज की रोबोटिक तकनीक के माध्यम से सफल सर्जरी कर चिकित्सा जगत में एक नया आयाम स्थापित किया। इस अत्याधुनिक तकनीक के जरिए दूरस्थ स्थान से सर्जरी कर उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार और दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

रोबोटिक सर्जरी में डॉ. समीर बगसरावाला ने रचा नया इतिहास IMG 20260403 082537

डॉ. समीर की इस उपलब्धि पर लोहाणा महाजन, रायपुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही, श्री विपिन मीराणी एवं उनके समस्त परिवार का भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर अभिनंदन किया गया है।

यह उपलब्धि न केवल समाज के लिए गर्व का विषय है, बल्कि देश में आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के बढ़ते प्रभाव और संभावनाओं को भी दर्शाती है।