बदलाव में महिला IAS अफसरों को ज्यादा तवज्जो
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 42 IAS एवं 1 IFS अधिकारियों के किए तबादले और नई नियुक्तियां भी की हैं। कई अहम विभागों के प्रमुख बदले गए हैं और 7 जिलों में नए कलेक्टरों की तैनाती की गई है। जारी आदेश के अनुसार, अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का प्रभार दिया गया है, जबकि मनोज कुमार पिंगुआ को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। शहला निगार को प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सचिव स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग के साथ जनसंपर्क विभाग, कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग और परदेशी सिद्धार्थ कोमल को कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सारांश मित्तर को CREDA का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाते हुए ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
कोरिया में पुष्पा साहू, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में संतन देवी जांगड़े, सूरजपुर में रेना जमील और बीजापुर विश्वदीप को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पद्मिनी भोई साहू को कलेक्टर बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों के तबादला सूची
ऋचा शर्मा-अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ, महानिदेशक ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार।
मनोज कुमार पिंगुआ-अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन।
सुबोध कुमार सिंह-प्रमुख सचिव, ऊर्जा + चेयरमैन, पावर कंपनीज (अतिरिक्त प्रभार वर्तमान कर्तव्यों के साथ) ।
निहारिका बारिक-प्रमुख सचिव, गृह एवं जेल विभाग।
शहला निगार-प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास + समाज कल्याण (अतिरिक्त)।
डॉ. रोहित यादव-सचिव, वित्त जनसंपर्क विभाग और अध्यक्ष पेंशन निराकरण समिति का अतिरिक्त प्रभार।
डॉ. कमलप्रीत सिंह- सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग।
परदेशी सिद्धार्थ कोमल-सचिव, कृषि विकास एवं किसान कल्याण के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार।
रीना बाबा कंगाले-सचिव, खाद्य वाणिज्यिक कर (आबकारी अतिरिक्त)
अविनाश चंपावत-सचिव, सामान्य प्रशासन + उच्च शिक्षा विभाग।
मुकेश कुमार बंसल-सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी एवं पंजीयन को छोड़कर)+ PWD + विमानन + CM सचिवालय (अतिरिक्त)
आर. संगीता-सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग।
अंकित आनंद-सचिव, आवास एवं पर्यावरण (पंजीयन प्रभार हटाया गया)
भुवनेश यादव-सचिव, योजना + वाणिज्यिक कर (पंजीयन अतिरिक्त)
एस. भारतीदासन-सचिव, पर्यटन + संस्कृति + धार्मिक न्यास
शम्मी आबिदी-सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन
बसवराजू एस-सचिव, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग।
कैसर अब्दुलहक-मिशन संचालक, जल जीवन मिशन (अतिरिक्त)
राजेश सिंह राणा-सचिव, ग्रामोद्योग + MD हस्तकरघा
महादेव कावरे-आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार सहकारी समितियां।
श्याम लाल धावड़े-आयुक्त, रायपुर संभाग।
सारांश मित्तर-CEO, CREDA + सचिव, ऊर्जा (अतिरिक्त)
प्रभात मलिक-संयुक्त सचिव, CM + उद्योग + विमानन
पदुम सिंह एल्मा-आयुक्त, आबकारी
संजीव कुमार झा-MD, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (अतिरिक्त)
रणबीर शर्मा-संचालक, समाज कल्याण
पुष्पा साहू-कलेक्टर, कोरिया
राजेंद्र कुमार कटारा-विशेष सचिव, स्वास्थ्य + आयुष
संतोष देवांगन-कलेक्टर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
एस. जयवर्धन-संचालक, कोष एवं लेखा
डी. राहुल वेंकट-आयुक्त, आदिम जाति + सचिव, PSC
राजेश सिंह राणा: सचिव, ग्रामोद्योग विभाग
चंदन संजय त्रिपाठी-कलेक्टर, बलरामपुर
रोक्तिमा यादव-आयुक्त, उच्च शिक्षा
लीना मण्डावी-MD, खादी बोर्ड
संतन देवी जांगड़े-कलेक्टर, MCB (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर)
डॉ. संजय कन्नौजे-संचालक, संस्कृति
पद्मिनी भोई साहू-कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़
संबित मिश्रा-आयुक्त, नगर निगम रायपुर
रेना जमील-कलेक्टर, सूरजपुर
विश्वदीप-कलेक्टर, बीजापुर
रीता यादव-सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल
ऋषभ पाराशर-संचालक, बजट + स्थानीय निधि (अतिरिक्त)
मयंक अग्रवाल-CEO, CHIPS