You are currently viewing सुशील जी पगारिया का आकस्मिक निधन से परिवार समाज एवं प्रदेश में शोक की लहर 

सुशील जी पगारिया का आकस्मिक निधन से परिवार समाज एवं प्रदेश में शोक की लहर 

रायपुर। शहर के प्रतिष्ठित पगारिया परिवार के सदस्य एवं स्वर्गीय मांगीलाल जी पगारिया के द्वितीय सुपुत्र सुशील जी पगारिया का आज सोमवार प्रातः लगभग 5 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन का समाचार मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

सुशील जी पगारिया अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पगारिया परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान 28, विवेकानंद नगर, रायपुर से अपरान्ह 4 बजे मारवाड़ी शमशान घाट जायेगी।

उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

शोकाकुल परिवार में माता श्रीमती उगमदेवी पगारिया, भाई सिद्धराज पगारिया एवं गजराज पगारिया, भतीजे प्रियेश पगारिया, पुत्र श्रेयांश पगारिया तथा पुत्री श्रेया गोलछा सहित समस्त परिजन शामिल हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।