You are currently viewing भनपुरी बनेगा आस्था का केंद्र, 2 अप्रैल को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

भनपुरी बनेगा आस्था का केंद्र, 2 अप्रैल को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन

समिति के अनुसार, चैत्र शुक्ल पूर्णिमा, गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को यह आयोजन औद्योगिक क्षेत्र, भनपुरी स्थित मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे रुद्राभिषेक, पूजन, हवन एवं महाआरती के साथ होगी। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष इंजी. यू. एन. अग्रवाल, महासचिव एन. राजू कापसे एवं कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से सभी श्रद्धालुओं से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इसके साथ ही आयोजन को प्रेरणा देने में छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज, औद्योगिक क्षेत्र, भनपुरी का विशेष सहयोग प्राप्त है, जिसमें अध्यक्ष शंकर बजाज, महासचिव लव बंसल एवं कोषाध्यक्ष सौरभ बरमट की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। समिति ने बताया कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक समरसता और जनसहभागिता का भी सशक्त माध्यम बनता जा रहा है।