You are currently viewing केंद्रीय विद्यालय दाखिले पर आई बड़ी अपडेट, कक्षा 1 एवं अन्य कक्षाओं में प्रवेश हेतु नोटिस जारी

केंद्रीय विद्यालय दाखिले पर आई बड़ी अपडेट, कक्षा 1 एवं अन्य कक्षाओं में प्रवेश हेतु नोटिस जारी

KVS Admissions 2026-27 : केंद्रीय विद्यालय दाखिला 2026 प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे छात्रों व अभिभावकों के लिए अहम अपडेट आई है। kvsangathan.nic.in पर नोटिस जारी कर कहा गया है कि केंद्रीय……

केंद्रीय विद्यालय दाखिला 2026 प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे छात्रों व अभिभावकों के लिए अहम अपडेट आई है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर नोटिस जारी कर कहा गया है कि केंद्रीय विद्यालयों में 2026-27 सत्र के लिए दाखिला संबंधी अधिसूचना जल्द ही जारी होगी। यानी केंद्रीय विद्यालयों की कक्षा 1 और बालवाटिकाओं में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। केवीएस कभी भी अधिसूचना जारी कर रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकता है।

केंद्रीय विद्यालय 1st कक्षा के लिए kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर , वहीं बालवाटिका 1 और 3 के लिए balvatika.kvs.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 को कम से कम छह साल होनी चाहिए। यानी बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2020 या उससे पहले का होना चाहिए। बालवाटिका-1 में दाखिले के लिए आयु 3 से 4, बालवाटिका-2 के लिए 4 से 5 और बालवाटिका-3 के लिए 5 से 6 वर्ष होगी जो 31.03.2026 के अनसुार होगी।

केवी कक्षा 2 व इससे ऊपर के दाखिले

सीटें खाली होने पर ही कक्षा एक के अलावा अन्य कक्षाओं में दाखिले हो सकेंगे। बालवाटिका 2, 3 (जहां ऑनलाइन आवेदन नहीं होना है), कक्षा दूसरी इससे ऊपर (कक्षा 11 को छोड़कर) की क्लासेज में खाली सीट होने पर दाखिला होगा जिसके लिए ऑफलाइन मोड से आवेदन करना होगा। फॉर्म को भरकर संबंधित केवी के प्रिंसिपल कार्यालय में जमा करवाना होगा।

KVS Admission Age Limit : केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए आयु सीमा

बच्चे के माता-पिता यह ध्यान रखें कि कक्षा एक में दाखिले के लिए बच्चे की आयु कम से कम 6 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मार्च 2026 से की जाएगी। 1 अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पात्र माना जाएगा। बच्चे की आयु 8 साल से कम होनी चाहिए- केवी नए एडमिशन में एससी वर्ग के लिए 15 फीसदी, एसटी के लिए 7.5 फीसदी और ओबीसी के लिए 27 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी।

केवी छात्रों के लिए: कक्षा XI में प्रवेश के लिए पंजीकरण

बालवाटिका-2 और कक्षा-2 से आगे (कक्षा XI को छोड़कर) के लिए पंजीकरण (ऑफलाइन मोड में) – किसी विशेष कक्षा में रिक्तियों की उपलब्धता के अधीन होंगे।देश के कई केंद्रीय विद्यालयों में बाल वाटिका के लिए भी दाखिले होंगे। जानें कितनी होनी चाहिए आयु-बाल वाटिका – 1 के लिए – बच्चे ने 3 साल की आयु पूरी कर ली हो लेकिन 4 साल से कम आयु हो।

बाल वाटिका – 2 के लिए – बच्चे ने 4 साल की आयु पूरी कर ली हो लेकिन 5 साल से कम आयु हो। बाल वाटिका – 3 के लिए – बच्चे ने 5 साल की आयु पूरी कर ली हो लेकिन 6 साल से कम आयु हो। (उपरोक्त तीनों कैटेगरी में आयु की गणना 31 मार्च 2026 से की जाएगी।)

एडमिशन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होना जरूरी

बच्चे का ऑरिजनल डेट ऑफ बर्थ सर्टिफिकेट। वेरिफिकेशन के बाद यह माता-पिता को लौटा दिया जाएगा। एससी, एसटी, ओबीसी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो) । निवास प्रमाण पत्र। बच्चे के माता/पिता का सर्विस सर्टिफिकेट जिसमें पिछले सात सालों के ट्रांसफरों की संख्या। इस पर ऑफिस हेड की स्टैम्प व साइन होना जरूरी होगा। बच्चे के दो फोटो ।

कैसे करें आवेदन

जो माता-पिता अपने बच्चों का कक्षा 1 में एडमिशन कराना चाहते हैं, उन्हें वेबसाइट kvsagathan.nic.in और kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाकर अपना आवदेन सब्मिट करना होगाओ। केवी के देश में कुल 1250 से ज्यादा स्कूल हैं। आवेदन के दौरान बच्चे का नाम, पेरेंट्स का नाम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर व अन्य डिटेल्स ध्यान से भरनी होंगी।