You are currently viewing शिवनाथ हुंडई को ग्लोबल टॉप-100 डीलर्स में “डीलर ऑफ द ईयर” का सम्मान 

शिवनाथ हुंडई को ग्लोबल टॉप-100 डीलर्स में “डीलर ऑफ द ईयर” का सम्मान 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की हुंडई कारों की सबसे पुरानी एवं विश्वसनीय डीलरशिप शिवनाथ हुंडई जो इसी वर्ष शुरूआती महीनों में छत्तीसगढ़ की एकमात्र प्लेटिनम डीलरशिप बनी थी। शिवनाथ ने अब ग्लोबल टॉप-100 डीलर्स में स्थान बनाकर “डीलर ऑफ द ईयर” का अवार्ड प्राप्त किया है। हुंडई मोटर्स द्वारा हनोई, वियतनाम में गत 5 सितंबर 2025 को प्लेटिनम क्लब डीलर मीटिंग में यह अवार्ड श्री उन सू किम (एम.डी., हुंडई मोटर), श्री तरूण गर्ग (सी.ओ.ओ., हुंडई मोटर) तथा श्री जे. टी. पार्क, (ई.डी., हुंडई मोटर) ने शिवनाथ हुंडई छत्तीसगढ़ के डायरेक्टर श्री रोहित काले को प्रदान किया। इस कार्यक्रम में श्री रोहित काले के साथ उनके सुपुत्र श्री कौस्तुभ काले एवं सुपुत्री कु. कनक काले भी उपस्थित थे। इस सम्मान के लिए श्री रोहित काले ने अपने सभी ग्राहकों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों को धन्यवाद दिया एवं विश्वास जताया कि शिवनाथ हुंडई इस अवार्ड का सम्मान करते हुए ग्राहक सेवा में निरंतर समर्पित रहेगा। शिवनाथ हुंडई ने ग्लोबल टॉप-100 डीलर ऑफ द ईयर-2025 बनकर विश्व के 100 डीलर्स में तथा छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान बना लिया है। शिवनाथ हुंडई इस वर्ष अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ मना रहा है।