You are currently viewing अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छग महिला आयोग की बड़ी पहल: 8 से 13 मार्च तक महा जन-सुनवाई सप्ताह

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर छग महिला आयोग की बड़ी पहल: 8 से 13 मार्च तक महा जन-सुनवाई सप्ताह

आयोग के अनुसार पिछले साढ़े पांच वर्षों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 370 से अधिक जनसुनवाई आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें 8000 से अधिक मामलों का निराकरण किया गया है। इसी अनुभव के आधार पर इस बार व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जिससे हजारों परिवारों को त्वरित राहत मिलने की उम्मीद है।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, सखी वन स्टॉप सेंटर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारियों एवं विधिक सलाहकारों का सहयोग लिया जाएगा। सुनवाई के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की विशेष व्यवस्था भी रहेगी।

सुबह 10 बजे से होगी सुनवाई

आयोग ने बताया कि सभी संभागों में जनसुनवाई सुबह 10 बजे से शुरू होगी। जिन आवेदकों के प्रकरण सूचीबद्ध हैं, उन्हें स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य होगा। वहीं जो महिलाएं अब तक आवेदन नहीं कर पाई हैं, वे भी सुनवाई स्थल पर अपना नया आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।

दो न्यायपीठों का गठन

मामलों की संख्या को देखते हुए आयोग ने सुनवाई के लिए दो न्यायपीठों का गठन किया है। मुख्य न्यायपीठ का नेतृत्व अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक तथा संबंधित संभाग की प्रभारी सदस्य करेंगी, जहां महिला उत्पीड़न के गंभीर मामलों की सुनवाई कर त्वरित निर्णय दिए जाएंगे। वहीं सहायक न्यायपीठ में आयोग की अन्य सदस्य शामिल रहेंगी, जहां काउंसलिंग और आपसी समझौते के माध्यम से मामलों का निराकरण किया जाएगा।

संभागवार जन-सुनवाई कार्यक्रम

9 मार्च – सरगुजा संभाग, स्थान: जिला पंचायतसभाकक्ष, अंबिकापुर, जिले: सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़,चिरमिरी,भरतपुर, जशपुर, कुल प्रकरण: 101    10 मार्च – बिलासपुर संभाग, स्थान: प्रार्थना भवन, जल संसाधन विभाग परिसर, बिलासपुर, जिले: बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही कुल प्रकरण: 169, 11 मार्च – दुर्ग संभाग, स्थान: प्रेरणा सभाकक्ष, जिला महिला एवं बाल विकास विभाग परिसर, दुर्ग, जिले: दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कुल प्रकरण: 113, 12 मार्च – रायपुर संभाग स्थान: महिला आयोग कार्यालय परिसर, शास्त्री चौक, रायपुर, जिले: रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, कुल प्रकरण: 292, 13 मार्च – बस्तर संभाग, स्थान: कलेक्ट्रेट परिसर, जगदलपुर, जिले: बस्तर, कोंडागांव, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर  प्रकरण: 87

अध्यक्ष का संदेश– अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह महा जन-सुनवाई सप्ताह प्रदेश की महिलाओं के लिए न्याय प्राप्त करने का बड़ा अवसर है। उन्होंने सभी आवेदकों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान में सहयोग करें।