You are currently viewing ‘बेस्ट IMA प्रेसिडेंट’ अवार्ड से डॉ. कुलदीप सोलंकी प्रदेश के मुख्यमंत्री साय के हाथों होंगे सम्मानित

‘बेस्ट IMA प्रेसिडेंट’ अवार्ड से डॉ. कुलदीप सोलंकी प्रदेश के मुख्यमंत्री साय के हाथों होंगे सम्मानित

यह सम्मान उन्हें 7 मार्च को आयोजित IMA कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों प्रदान किया जाएगा। आईएमए छत्तीसगढ़ इकाई ने डॉ. सोलंकी का चयन उनके कार्यकाल के दौरान संगठनात्मक मजबूती, चिकित्सा सेवा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए किया है। पेट, लिवर और आंतों की बीमारियों के विशेषज्ञ डॉ. सोलंकी ने अपने नेतृत्व में IMA रायपुर शाखा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

डॉ सोलंकी की कई सराहनीय पहल
डॉ. सोलंकी के नेतृत्व में चिकित्सा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कई बड़े और प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए IMA ग्रैंड मैराथन का सफल आयोजन, चिकित्सकों के बीच खेल भावना और फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए IMA क्रिकेट लीग, तथा भव्य सांस्कृतिक संध्या सहित विभिन्न निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन शामिल है।

इसके अलावा उनके कार्यकाल में IMA रायपुर के नए भवन के लिए भूमि पूजन एवं निर्माण कार्य की   भी कराई गई। साथ ही प्रदेश में सबसे अधिक नए IMA सदस्य जोड़ने का रिकॉर्ड भी रायपुर शाखा ने बनाया।

डॉ. सोलंकी को आधुनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में उनकी विशेषज्ञता और चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता है। इस सम्मान की घोषणा के बाद चिकित्सा जगत में हर्ष का माहौल है और चिकित्सकों ने इसे रायपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।