रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित शिवनाथ हुंडई में कल 26 अक्टूबर को हुंडई की नई कार हुंडई बेयॉन का भव्य लॉन्च समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राहकों को उनके परिवार सहित विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
शिवनाथ हुंडई द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम संध्या 5:30 बजे से जीई रोड, टाटीबंध, रायपुर स्थित शोरूम परिसर में होगा। कार्यक्रम के दौरान नई हुंडई बेयॉन को आकर्षक अंदाज में पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इस मॉडल के लिए “Intelligence That Moves” टैगलाइन दी गई है।
नई कार के लॉन्च को लेकर आयोजित समारोह में वाहन प्रेमियों, ग्राहकों और आमंत्रित अतिथियों की सहभागिता रहेगी। भव्य मंच सज्जा एवं विशेष प्रस्तुति के साथ कार का अनावरण कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेगा।